Rasan Card Ekyc Online 2026, राशन कार्डधारी 28 फरवरी 2026 तक kyc कर लें, यहां से Facial e-KYC Mobile App से करे
जन वितरण प्रणाली के राशन कार्डधारियों का Rasan Card Ekyc Online 2026 ई-केवाईसी 28 फरवरी तक हो सकेगा। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने लाभुकों से अपील की है कि जिनका भी ई-केवाईसी नहीं हुआ है, वह अनिवार्य रूप से जल्द करा लें, ताकि उन्हें आगे भी निरंतर खाद्यान्न प्राप्त करने में कोई असुविधा नहीं हो।
विभाग ने शुक्रवार को विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि राज्य के सभी जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों पर ई-पॉस यंत्र के माध्यम से बायोमेट्रिक सत्यापन यथा हाथ की उंगलियों अथवा आईआरआईएस स्कैनर के माध्यम से निःशुल्क ई-केवाईसी कराया जा सकता है। इसी प्रकार देश में कहीं से भी फेसियल ई-केवाईसी ऐप से अपना ई-केवाईसी कर सकते हैं। वैसे राशन कार्डधारी जो अपने राज्य से बाहर निवास कर रहे हैं, उन्हें लौटने की आवश्यकता नहीं है, वह देश में किसी भी पीडीएस दुकान पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं।
आवश्यक सुचना (Rasan Card Ekyc Online 2026)
- भारत सरकार के निर्देशानुसार राशनकार्ड में अंकित प्रत्येक सदस्य का e-KYC किया जाना आवश्यक है।
- सभी राशन कार्डधारियों को सूचित किया जाता है कि राशन कार्ड में अंकित प्रत्येक सदस्य का e-KYC दिनांक 28.02.2026 तक कराना सुनिश्चित करेंगे।
- सभी राशन कार्डधारियों के लिए जन वितरण प्रणाली दुकान पर संधारित ई-पॉस (e-PoS) यंत्र के माध्यम से बायोमेट्रिक सत्यापन यथा-हाथ की उंगलियों अथवा IRIS Scanner के माध्यम से निःशुल्क ई-के वाई सी (e-KYC) की सुविधा प्रदान की गई है।
- राज्य के सभी राशन कार्डधारी राज्य में कहीं से Facial e-KYC Mobile App के माध्यम से भी अपना e-KYC कर सकते हैं।
- बिहार राज्य के वैसे राशन कार्डधारी जो राज्य के बाहर निवास कर रहे है, वे दूसरे राज्यों में भी (आंध्रप्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, पुडूचेरी, राजस्थान, उत्तरप्रदेश एवं पश्चिम बंगाल को छोड़कर) Facial e-KYC Mobile App के माद्यम से अपना e-KYC कर सकते हैं।
How to Rasan Card Ekyc Online 2026
Step-1: Google Play Store ओपेन करें।
Step-2: Type “मेरा KYC”
Step-3: यह एप्लिकेशन डाउनलोड करें।
Step-4: डाउनलोड करने के बाद ओपन करें।
Step-5: ओपन करने के बाद अपना राज्य चुनें।
Step-6: राज्य चुनने के बाद अपना आधार नंबर डालें। फिर GENERATE OTP पर क्लिक करें। (Aadhar Registered Mobile Number पर OTP जाएगाा)
Step-7: OTP डालकर FACE के माध्यम से अपना eKYC सत्यापन पूर्ण करें।
Important Links of Rasan Card Ekyc Online 2026
| Download Facial e-KYC | Facial App (Mera KYC App) |
| Download Notice | KYC Notice |
| Official Website | Visit Portal |
Read Also.
Indian Air Force Agniveer (01/2027) Recruitment 2026 (Last Date: 01 February 2026)
Post Office GDS Recruitment 2026 for 28,000+ Posts (Last Date: 16 February 2026)
Railway Group “D” Recruitment 2026 (Last Date: 02 March 2026)
Bihar BSSC Second Inter Level Recruitment 2025 (Last Date: 13 February 2026)
Bihar Police GD (Special Branch) Recruitment 2026 (Last Date: 05 March 2026)
FAQs of Rasan Card Ekyc Online 2026
बिहार राशन कार्ड सत्यापन की आखरी तिथी कब निर्धारित किया गया है?
- 28 फरवरी 2026
eKYC सत्यापन के लिए कितना शुल्क देना होगा?
- सत्यापन के लिए निशुल्क है। किसी भी राशनधारी को डिलर को कोई शुल्क नहीं देना है।
क्या खुद से भी eKYC किया जा सकता है?
- हां,
किस माध्यम से मुफ्त में eKYC किया जा सकता है?
- Google Play Store से एप्लिकेशन को डाउनलोड करके खुद से eKYC किया जा सकता है।
Facial e-KYC Mobile App डाउनलोड करने का लिंक कहां से मिलेगा?
- उपरोक्त Important Links में Facial e-KYC App डाउनलोड करने का लिंक दिया गया है।