Bihar Udyami Yojana 2026 Online Apply Last Date
Bihar Udyami Yojana 2026: बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण स्वरोजगार योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य के युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से सरकार चाहती है कि युवा नौकरी खोजने के बजाय खुद का उद्योग स्थापित करें और दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा करें। यह कदम बिहार सरकार की एक बहुत ही अच्छी सोच है, यहां हम इस योजना के बारे में सभी जानकारी के साथ-साथ आवेदन करने की सारी जानकारी बताएंंगे।
Bihar Udyami Yojana 2026 इस योजना का क्या उदेश्य
बिहार उद्यमी योजना का मुख्य लक्ष्य राज्य में उद्यमिता (Entrepreneurship) को बढ़ावा देना है। इसके अंतर्गत सरकार युवाओं, महिलाओं और सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों को वित्तीय सहायता देकर नए उद्योग स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करती है। इससे न केवल बेरोजगारी कम होती है, बल्कि राज्य की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।
सहायता राशि एवं लाभ
पात्र आवेदकों को अधिकतम ₹10 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
सहायता का एक हिस्सा अनुदान (Grant) के रूप में दिया जाता है।
शेष राशि आसान किस्तों में ऋण के रूप में उपलब्ध कराई जाती है।
चयनित अभ्यर्थियों को व्यवसाय से संबंधित प्रशिक्षण और मार्गदर्शन भी दिया जाता है।
इस योजना की पात्रता क्या है?
इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को नीचे बतलाएं गए, योग्यता होनी चाहिए:-
- लाभ लेने वाले अभ्यर्थी बिहार का स्थायी निवासी होने चाहिए।
- उनका आयु 18 से 50 वर्ष की आयु सीमा के अन्तर्गत हो
- अभयर्थी कम-से-कम 10+2 या इन्टरमीडिएट, आई०टी०आई०, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा या समकक्ष उतीर्ण हो
- आपके पास प्रस्तावित व्यवसाय से संबंधित योजना (Project Report) होनी चाहिए।
Bihar Udyami Yojana 2026, आवेदन प्रक्रिया क्या है?
सबसे आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।
महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करें।
दस्तावेज आपलोड करने के बाद परियोजना रिपोर्ट जमा करें।
चयन प्रक्रिया के बाद साक्षात्कार/जांच की जाती है।
जब आपका फार्म स्वीकृति कर लिया जाता है फिर वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
आवश्वक दस्तावेज
- आधार कार्ड (Aadhar Card)
- निवास प्रमाण पत्र (Residence Certificate)
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र (Educational Certificate, If)
- बैंक खाता विवरण पासपोर्ट (Bank Passbook Front Page)
- हस्ताक्षण अथवा फोटो (Signature & Photo)
- जाति प्रमाण पत्र (Cast Certificate)
| Important Links | |
| Apply Online | Registration |
| Candidate Login | Login |
| Notification | Download Notification |
| Official Website | Visit Website |
| Go to Home | ResultLives.com |
Read Also.
- RRC WR Western Railway Apprentice Recruitment 2026
- Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026 -New Recruitment for 993 Posts
- RBI Office Assistant Recruitment 2026 Online Form
- Indian Army Agniveer CEE Online Form 2026
- Bihar BTSC Dairy Field Officer/Dairy Technical Officer Recruitment 2026 -Apply Online
निष्कर्ष (Conclusion)
बिहार उद्यमी योजना राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है। यदि आपके पास कोई नया व्यापारिक विचार है और आप आर्थिक सहायता की तलाश में हैं, तो यह योजना आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। सही योजना, मेहनत और सरकारी सहायता के साथ आप अपने व्यवसाय की मजबूत शुरुआत कर सकते हैं।
